जिस के हाथो में ऐसी रेखाएं तो बन सकते है , दो शादियों के योग

जिस के हाथो में ऐसी रेखाएं तो बन सकते है , दो शादियों के योग

जीवन में विवाह लड़के-लड़की के साथ-साथ दो परिवारों और समाज के बीच का संबंध है। विवाह एक तरह से सामाजिक और पारिवारिक मान्‍यता है। विवाह को लेकर परिवारों में अनेक तरह की चिंताएं भी रहती हैं। लड़के और लड़की के मन में भी भावी जीवनसाथी को लेकर तमाम तरह के सवाल होते हैं।
हस्‍तरेखा में विवाह रेखा से वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत से संकेत मिलते हैं। कई लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह रेखाएं होती हैं। विवाह रेखाओं को लेकर अलग-अलग मत हैं। हस्‍तरेखा विशेषज्ञ सुखविंदर के अनुसार विवाह रेखा वैवाहिक जीवन के बारे में सटीक आकलन करती है।
हाथ में अगर दो विवाह रेखाएं हैं और एक स्पष्ट बेहद गहरी और दूसरी महीन, लेकिन बुध पर्वत तक विकसित है तो यह जातक के जीवन में दो शादियों की सूचना देती है।
    हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाओं के मामले में केवल वह रेखा मान्य होती है जो सबसे अधिक गहरी और स्पष्ट हो। बाकी रेखा संबंधों के बिछड़ने या टूटने के संकेत देती हैं। हाथ में अधिक विवाह रेखाएं तलाक, विवाहोत्तर संबंध और बेवफा रिश्तों का संकेत देती हैं।
यदि विवाह रेखा स्वास्थ्य रेखा से स्पर्श करे तो विवाह नहीं होता है। अगर विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप हों या काला तिल हो तो यह जीवनभर अविवाहित होने का भय पैदा करता है।

अगर विवाह रेखा ऊपर की तरफ आती हुई हृदय रेखा से मिले या फिर विवाह रेखा पर तिल हो या क्रॉस का निशान हो तो शादी में बहुत कठिनाइयां होती हैं।

अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार देखिये कौनसा रंग व अंकआपके लिए आज रहेगा शुभ।

अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार देखिये कौनसा रंग व अंकआपके लिए आज रहेगा शुभ।
नमस्कार स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग पर।

ज्योतिष गणना में किसी आदमी का शुभ अंक उस आदमी के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है. जिसे मूलांक कहते हैं. मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को बोला जाता है. जैसे यदि किसी आदमी का जन्म 24 जून को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+4=6 आता है इसे ही मूलांक बोला जाता है. अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा. वहीं जन्म तिथि, जन्म माह व जन्म साल का कुल योग भाग्यांक कहलाता है. जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1998 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक बोला जाता है. 2+2+0+4+1+9+9+8 =35 =8 यानि आपका भाग्यांक 8 है।



अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y घर में खुशियों का आगमन होगा साथ ही जीवनसाथी से भरपूर योगदान मिलेगा। नया आर्डर मिल सकता है. कामकाज और व्यापार की स्थितियां मजबूत होंगी।  व्यर्थ की बात पर विवाद, कलह होने कि सम्भावना है. शुभ अंक—20, शुभ रंग–पीला। 

अंक–2, नाम अक्षर–B K R -आप संतुष्ट और खुश रहेंगे. प्रेम शादी का योग बन रहा है. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेमिका पर ज्यादा खर्चा करेंगे। घर का सामान खरीद सकते हैं. कार्यालय के कामकाज से आपको मुश्किल लक्ष्य मिल सकता है। सफलता कठिन से मिलेगी, शुभ अंक-1, शुभ रंग- लेमन। 

अंक – 3, नाम अक्षर –C G L S आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा. प्रेम संबन्ध बेकार हो सकते हैं. पेट से सम्बन्धित समस्या बच्चों में बढ़ सकती है। समय रहते जाँच करवाते रहें.दिन बच्चों के साथ अच्छा रहेगा. ध्यान रहे आपकी आलोचना या निंदा हो सकती है. शुभ अंक-5, शुभ रंग – सिलवर। 

अंक –4, नाम अक्षर –D M T– नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आकस्मित यात्रा करनी पड़ सकती है. बड़े बुजुर्गों के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ जायेग। नवीन वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है. आप में सरेंडर का भाव रहेगा. उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी.,शुभ अंक– 42, शुभ रंग – गोल्डन। 

अंक-5, नाम अक्षर –E H N X आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिताएंगे. सरकारी जॉब लग सकती है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. पति-पत्नी का मतभेद समाप्तहोगा व पैसा भी आयेगा परन्तु टिक नहीं पाएगा. मित्रों और दोस्तों के साथ शाम बीतेगी, शुभ अंक – 15, शुभ रंग – सफेद। 

अंक-6, नाम अक्षर-U V W आपके अपने लोग ही आपके दुश्मन होंगे. मन अनेक प्रकार की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं. ध्यान रखें कोई गलत शब्द का इस्तेमाल न करें.सावधानी बरतें. मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं,शुभ अंक – 3, शुभ रंग– पीला। 

अंक – 7, नाम अक्षर –O Z आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे. कोर्ट—कचहरी में आपकी विजय निश्चित है. किसी जरूरी चीज की खरीददारी करेंगे. मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा. पुराने मित्र मिलें। गेजिससे आपका मन प्रसन्न होगा. प्रेमी से मतभेद बढ़ेगा. शुभ अंक -5, शुभ रंग– मेजेन्टा। 

अंक – 8, नाम अक्षर-F P सफलता कठिन से मिलेगी. स्वंय की कुशलता से आज जो काम कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी व काम को पूरा किये बगैर आपको चैन नहीं मिलेगा. शादी का योग बन रहा है. आपके प्रेम- सम्बनध में मधुरता कम रहेगी , शुभ अंक -5, शुभ रंग – बैंगनी।

आज का राशिफल - Monday, October 9, 2017

आज का राशिफल - Monnday, October 9, 2017

   
  

मेष

आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है।



वृषभ

आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।




मिथुन

आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।


कर्क

आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें।

सिंह

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।



कन्या

घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।


तुला


धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके।

वृश्चिक

आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।

  
धनु

आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें।

मकर

आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।

कुंभ



आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे।

मीन

अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें।


अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले!!!! और अगर आपका है कोई सबाल या सुझाव तो हमे नीचे कमेंट करें। और अधिक जानकारी के लिये हमारा फेसबुक पेज लाइक करे।