TikTok लाया एक और नया फीचर, जानिए क्या है।

 

Tiktok आज के समय में एक काफी मशहूर एप है। हर किसी की जुबान पर बस इसी का ही नाम सुनने को मिलता है। TikTok अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता ही रहता है जिससे की लोगों को फायदा भी हो तथा उनकी प्राइवेसी को लेकर कोई उनके साथ खिलवाड़ न हो। इसी को लेकर Tiktok ने नया सेफ्टी फीचर लांच किया है। TikTok ने हाल ही में भारत में यह नया सेफ्टी फीचर 'डिवाइस मैनेजमेंट' लॉन्च किया है।

नया फीचर भारत में यूज़र्स को अपने अकाउंट पर पूरा कंट्रोल रखने में मदद करेगा। यूज़र्स अपने अकाउंट की सुरक्षा का बेहतर मैनेजमेंट करने के लिए Tiktok  ऐप के अंदर ही सेशन को खत्म करने या बाकी डिवाइसेज़ से अपने अकाउंट को हटाने में सक्षम होंगे। कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा यूज़र्स के अकाउंट का गलत इस्तेमाल होने से बचाने में मदद करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि Tiktok लगातार भारत में अपने 20 करोड़ से अधिक यूज़र्स के लिए एक सुरक्षित और सकारात्मक ऐप एक्सपीरिएंस प्रदान करता है।

 इसके जरिए यूज़र्स को अपनी क्रिएटिविटी को प्रदर्शित करने के लिए और बेहतर संभव अनुभव प्रदान करने के लिए सभी जानकारी से लैस किया जाता है, जिसके लिए इन-ऐप टूल और शैक्षिक सामग्री उन्हें प्रदान की जाती है। 'डिवाइस मैनेजमेंट' सुविधा Tiktok के 13 सुरक्षा सुविधाओं के मौजूदा सूट के अतिरिक्त है . कंपनी ने दावा किया कि एज गेट, रेस्ट्रिक्ट मोड, स्क्रीन-टाइम मैनेजमेंट, कमेंट फिल्टर और सेफ्टी सेंटर जैसी सुविधाएं यूज़र्स को अपने वीडियो के माध्यम से अपनी क्रिएटिव एक्सप्रेशंस को सुरक्षित रूप से प्रदर्शित करने में मदद कर रही हैं।
Previous Post
Next Post

16 comments: