हुवावे मैट 30 5जी इस फ्लैगशिप सीरीज का तीसरा फोन होगा। इससे पहले kहुवावे मैट एक्सl और kमैट 20 एक्स 5जीl को लॉन्च कर चुकी है। इससे पहले एक ग्राफिक्स से बनी तस्वीर (रेंडर्स) लीक हुआ था, जिसको हुवावे मैट 30 प्रो बताया गया था। तस्वीर देखकर पता चला था कि इस फोन में बेहद ही पतला बेजेल है और सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले पर एक छेद दिया गया है, जिसे पंच होल डिस्प्ले कहा जाता है।
इसके अलावा इस फोन में 6.71 इंच कर्व्ड ओएलईडी डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इस जानकारी को सत्यापित नहीं किया है। साथ ही अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि आने वाले 5एक्स ऑप्टीकल जूम मैट 30 5जी का हिस्सा होगा या फिर वह मैट 30 में दिया जाएगा।
0 comments: