ncert class 7th cbooks

ncert class 7th cbooks

English Medium

Hindi Medium




vsfjtfffffftct

नमक का उपयोग करके अपने चेहरे को बनाये खूबसूरत।

नमक का उपयोग करके अपने चेहरे को बनाये खूबसूरत।
नमक के बिना अच्छे से अच्छा खाना फीका और बेकार हो जाता है। नमक ही आपके खाने को स्वाद देता है।  इसके बिना आप कोई खाना बनाने की सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन खाने के अलावा आप इसे ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक की मदद से डैंड्रफ की परेशानी दूर कर सकते हैं। लेकिन इसे अपनाना कैसे है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन अगर आपको इससे जलन होती है तो नमक का उपयोग ना करें। 


* इससे बने फेस मास्क से आपके चेहरे की गंदगी निकलती है और निखार आता है। 2 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच नमक मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद एक कपड़ा लें और इसे गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ लें। इससे चेहरे पर करीब 10 मिनट तक रखें और फिर इस मास्क को रगड़कर हटा लें। अगर वक्त न हो, तो इस कपड़े को चेहरा पर रखने की जगह इससे मास्क को पोंछ लें। 

* ये आपको पिंपल्स की परेशानी से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम स्किन पोर्स को साफ कर गंदगी निकालने में भी मदद करता है। 1 छोटा चम्मच नमक को आधा चौथाई कप पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें। इसे दिन में दो-तीन बार प्रभावित एरिया पर स्प्रे करें। ऑयली स्किन के लिए भी ये स्प्रे इस्तेमाल कर सकती हैं। 

* डैंड्रफ की परेशानी और बालों से आने वाली बदबू से बचने के लिए नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए नहाने के बाद हल्के गीले सिर पर नमक लगाकर मालिश करें। 10 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर धो लें। इससे आपके बालों में चमक भी आएगी।

* अगर आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं, तो नमक से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें। 1 छोटे चम्मच नमक में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इसे टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करते हुए ब्रश करें. हफ्ते में दो-तीन बार इस्तेमाल करें। 

महिलाएं अपने पतियों का नाम क्यों नहीं लेती है,जानकर यकीन नहीं होगा।

महिलाएं अपने पतियों का नाम क्यों नहीं लेती है,जानकर यकीन नहीं होगा।

वैसे तो जमाना बहुत आगे निकल गया है लेकिन आपने देखा होगा कि आज भी कई जगहों पर महिलाएं अपने पतियों का नाम नहीं लेती है। वह अपने पतियों को बुलाने के लिए ‘जी’ शब्द का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ सब कुछ बदल गया है। 21वीं सदी है और लड़कियों ने अपने पतियों को उनके नाम से बुलाना शुरू कर दिया है। लव मैरिज होने पर तो लड़कियां अपने पतियों को उनके नाम से ही बुलाती हैं। लेकिन शादी अरेंज हो तो पतियों को उनके नाम से बुलाने में कुछ लड़कियां झिझकती हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आखिर क्यों आज भी कुछ महिलाएं अपने पतियों को उनके नाम से नहीं पुकारती? शायद ही इसके पीछे का करण जानने की आपने कोशिश की होगी। ऐसा यूं ही नहीं होता यूं ही महिलाएं अपने पतियों का नाम लेने से नहीं कतराती। दरअसल, इसके पीछे एक बड़ा ही दिलचस्प धार्मिक कारण है। हम उसी कारण के बारे में बात करेंगे।आज भी कुछ महिलाएं अपने पतियों का नाम लेने से कतराती हैं।

इसलिए नाम से नहीं पुकारा जाता है पतियों को


महर्षि वेदव्यास जी को भगवान का अवतार माना गया है। उनकी मुख से निकली हुई वाणी को गणेश जी ने स्कंद पुराण में भी लिखा है। स्कंद पुराण में लिखा है कि जिस घर में पतिव्रता स्त्री आती है उस घर में रहने वाले लोगों का जीवन खुशियों से भर जाता है। महिलाएं क्यों अपने पतियों को नाम से नहीं बुलाती दरअसल, स्कंद पुराण में लिखा है कि पतियों को नाम से बुलाने पर उनकी उम्र घटने लगती है। 


पतियों की लंबी आयु के लिए महिलाएं कभी भी उन्हें उनके नाम से नहीं पुकारा करती हैं। इसके अलावा स्कंद पुराण में यह भी लिखा हुआ है कि वहीं महिलाएं पतिव्रता स्त्री कहलाती हैं जो अपने पतियों के खाने के बाद ही भोजन करती हैं। यह भी कहा गया है जो महिलाएं अपने पतियों के सोने के बाद सोती हैं और सुबह पति के उठने से पहले उठ जाती हैं उन्हें ही पतिव्रता पत्नी का दर्जा दिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पातिव्रता स्त्री को कभी श्रृंगार नहीं करना चाहिए यदि उनका पति किसी कारणवश उनसे दूर रहता हो तो इतना ही नहीं, एक पतिव्रता स्त्री को अपने पति से अनुमति लिए बिना किसी भी तीर्थ स्थान या उत्सव में नहीं जाना चाहिए। 


आजकल की मॉडर्न लड़कियां इन बातों पर यकीन नहीं करतीं। वह खुद को पुरुषों से कम नहीं समझतीं, जो कि बिलकुल सही भी है। हम स्कंद पुराण में लिखी बातों का विरोध नहीं कर रहे लेकिन किसी आम इंसान को भगवान का दर्जा देना भी तो सही नहीं है। जो पुरुष महिला का सम्मान नहीं करता और उन्हें खुद से नीचे समझता है असल मायने में वो किसी मान-सम्मान का हक़दार नहीं है। 


स्कंद पुराण में यह भी लिखा है कि जो महिला अपने पति को भगवान शंकर और विष्णु से बढ़कर मानती है वही पतिव्रता स्त्री कहलाती है पति को नाम से बुलाने पर उनकी आयु कम हो जाती है। लेकिन आजकल की मॉडर्न लडकियां इन बातों पर तो यकीन नहीं करती पर कुछ महिलाओं का इस पर अटूट विश्वास होता है

फर्जी प्रोफाइल आपकी जानकारियां चुरा रहा है।

फर्जी प्रोफाइल आपकी जानकारियां चुरा रहा है।

सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल आम यूजर के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। फर्जी प्रोफाइल के जरिए यूजर को वायरस वाले आकर्षक लिंक भेजे जाते हैं। लिंक को खोलते ही आपकी जानकारियां तीसरे पक्ष के पास पहुंच जाती हैं।
ऐसा ही एक वाकया इजरायली सैनिकों के साथ जुलाई 2018 में हुआ। जब फर्जी सोशल मीडिया खातों पर आकर्षक युवाओं की तस्वीर लगा कर उनसे संपर्क किया गया। इस दौरान वायरस युक्त फुटबॉल और डेटिंग एप डाउनलोड करने के लिए सैनिकों को बहलाया गया। इन एप्स के पीछे हमास समर्थित साइबर आपराधियों की फौज थी। इन एप्स को डाउनलोड करते ही सैनिकों के फोन के कैमरे, यूजर्स की लोकेशन, संपर्क और फोटो तक अपराधियों की पहुंच हो गई।

हाल के एक मामले में अभिनेता ह्यूग जैकमैन के नाम से नकली खाते बनाकर दान की अपील की गई थी। इसके बाद जैकमैन ने खुद ट्विटर पर आकर लोगों को फर्जी खाते की जानकारी दी और उनसे दूर रहने को कहा।
ऐसा ही एक वाकया इजरायली सैनिकों के साथ जुलाई 2018 में हुआ। जब फर्जी सोशल मीडिया खातों पर आकर्षक युवाओं की तस्वीर लगा कर उनसे संपर्क किया गया। इस दौरान वायरस युक्त फुटबॉल और डेटिंग एप डाउनलोड करने के लिए सैनिकों को बहलाया गया। इन एप्स के पीछे हमास समर्थित साइबर आपराधियों की फौज थी। इन एप्स को डाउनलोड करते ही सैनिकों के फोन के कैमरे, यूजर्स की लोकेशन, संपर्क और फोटो तक अपराधियों की पहुंच हो गई।

1. फर्जी सोशल मीडिया खातों के पीछे का मकसद किसी विशिष्ट यूजर्स को बरगलाकर उसकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा लेने की होती है।
 2. हैकर फर्जी खातों के जरिए यूजर्स को दुर्भावनापूर्ण लिंक को डाउनलोड करने के लिए मजबूर करता है जिससे वायरस या मैलवेयर फैल सकता है।

3. सावधानी बरत कर बच सकते हैं ’ यूजर्स फर्जी सोशल मीडिया खातों के प्रति सचेत रहकर इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं ’ यूजर्स को किसी भी तरह की अनाम फाइल या एप को खोलने से बचना चाहिए ’ साइबर अपराधियों द्वारा आकर्षक फोटो और अन्य जानकारियों से लुभाने की कोशिश की जाती है ’ लेकिन यूजर्स को इस तरह की फर्जी फाइलों या लिंक को खोलने से बचना चाहिए

4. साइबर अपराधियों द्वारा जासूसी करने, दुर्भावनापूर्ण लिंक भेजने और वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का तेजी से उपयोग किया जा रहा है। आरएसए सिक्योरिटी की अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में सोशल मीडिया धोखाधड़ी के मामले में 43 फीसदी बढ़े हैं।

5. ’ इन एप को डाउनलोड करते ही सैनिकों के फोन के कैमरे, यूजर्स की लोकेशन और फोटो तक अपराधियों की पहुंच हो गई।

अमिताभ बच्चन ने सुषमा स्वराज के निधन पर लिखी इमोशनल कविता।

अमिताभ बच्चन ने सुषमा स्वराज के निधन पर लिखी इमोशनल कविता।


पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरी दुनिया को धक्का लगा है। उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए भारत की छवि पूरी दुनिया में मजबूत की थी। सुषमा के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बीजेपी के नेता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सुषमा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा। "एक अत्यंत दुखद समाचार! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, मिलनसार व्यक्तित्व, अद्भुत प्रवक्ता। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।"

क्या आप जानते है जल्दी सोने के क्या क्या फायदे है।

 क्या आप जानते है जल्दी सोने के क्या क्या फायदे है।
कुछ लोगों को रात को सोने से पहले मोबाइल में लगे रहने की गंदी आदत होती हैं। यह आदत आपको बीमार कर सकती है। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से नींद बाधित होती हैं। जिससे आप अगली सुबह चिड़चिड़ापन, आंखों में सूजन और उंगलियों में दर्द महसूस कर सकते हैं इसलिए सलाह दी जाती है कि सोने से पहले मोबाइल को दूर रखना चाहिए। हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको कम से कम 6 घंटे की गहरी नींद चाहिए।जब आप जल्दी सोएंगे तभी सुबह जल्दी उठ पाएंगे। सभी लोग जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने से कई फायदे होते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि रात को जल्दी सोने के क्या फायदे होते हैं। 



दिमाग सही रहता है

यह सच बात है कि रात में जल्दी सो जाने से दिमाग सही रहता है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से आपके सोचने- समझने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। आपको ध्यान लगाने में परेशानी होती है और याददाश्त भी प्रभावित होती हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेना कुछ गंभीर अपवादों को जन्म दे सकता है अथवा अच्छी नींद वास्तव में आपके सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ा सकती है और इससे आपका दिमाग स्थिर रहता है इसीलिए हमें रात में जल्दी सो जाना चाहिए। जो लोग रात में जल्दी नहीं सोते हैं देर रात तक जगे रहते हैं वो लोग आज से ही जल्दी सोना शुरू कर दें। 




लंबा जीवन जी सकते हैं 

प्रयाप्तनींद नहीं लेने से आप गाड़ी चलाते समय हादसे का शिकार हो सकते हैं। इससे आपके सोचने-समझने पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बेहतर नींद लेने से आप सही तरह ड्राइव कर पाते हैं और इससे किसी दुर्घटना का खतरा भी कम होता है। रात में हमें जल्दी सो जाना चाहिए यही हमारे लिए लाभदायक होता है। रात में मोबाइल को अपने से दूर ही रखना चाहिए तभी आप जल्दी सो पाएंगे। 


आप हेल्दी रहते हैं

अच्छी नींद से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। ज्यादा सोने से खून में कोर्टिसोल हार्मोन के लेवल कम होता है और इम्यून सिस्टम फंक्शन बेहतर होता है। इसका मतलब है कि आपको इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचने में मदद मिलती है इसीलिए आपको देर रात तक नहीं जगना चाहिए और जल्दी ही सो जाना चाहिए। 


आपकी सोच सकारात्मक बनती है

वैज्ञानिकों ने ऐसे 100 लोगों को लेकर अध्ययन किया जो पर्याप्त नींद लेते थे। उन्होंने पाया कि यह लोग अपनी समस्याओं को लेकर जल्दी परेशान हो जाते हैं इसलिए जब पर्याप्त आराम करते हैं तो आप ज्यादा सकारात्मक रहते हैं और मुद्दों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करते हैं। जल्दी सो जाने से आपकी सोच सकारात्मक बनी रहती हैं इसीलिए जो लोग रात में देर तक जागते है उन जल्दी सो जाना चाहिए।

टमाटर और हल्दी से अपने चेहरे को सुन्दर और कोमल बनाये।

 टमाटर और हल्दी से अपने चेहरे को सुन्दर और कोमल बनाये।

आप सभी को ये तो पता ही है कि आज कल के सभी लोगो को अपना सूंदर और साफ चेहरा बहुत पसंद होता हैं। सभी चाहते हैं कि उनके चेहरे के पीम्पल्स ठीक हो जाये। किसी किसी के चेहरे पर बहुत तरह के दाग धब्बे होते हैं। वो अपने चेहरे से बहुत परेशान रहते हैं। चेहरे को बिल्कुल साफ बनाने के बहुत उपाय होते हैं।


आप अपने चेहरे पर नीम्बू लगा सकते हैं। नींबू की मदद से आपका चेहरा बिल्कुल मुलायम हो जाएगा। चेहरे को गोरा बनाने के लिए अपने चेहरे पर बेसन ओर दही को लगाए। अगर आप चेहरे के दाग धब्बे और पीम्पल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने चेहरे पर टमाटर और हल्दी का पेस्ट लगाए। कुछ ही दिनों में आप बिलकुल गोरे हो जाएंगे।

हाई ब्लडप्रेशर को कन्ट्रोल करता है घर का यह आसान उपाय

 हाई ब्लडप्रेशर को कन्ट्रोल करता है घर का यह आसान उपाय


अदरक, तुलसी और कालीमिर्च एन्टिऑक्सिडेंट और एन्टी बैक्टीरियल गुणो से भरपूर होते है यह विटामिन्स, मिनरल्स जैसे खनिज तत्त्वो से भरपूर औषधी है।


अदरक और कालीमिर्च का काढ़ा बनाकर सेवन करने से शरीर को बहुत सारे फायदे होते है जैसे यह हृदय, हाई ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर रोग, मुंह की दुर्गंध, पेट दर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी, पाचनतंत्र, ब्लड प्यूरीफायर, पीरियड्स का दर्द, आदि सभी ठीक होने मे मदद मिलती है।


अदरक, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर कन्ट्रोल मे रहता है जिससे घबराहट, चक्कर जैसी समस्या नही होती।

खाना खाने से पहले रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से होते है यह फायदे

खाना खाने से पहले रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से होते है यह फायदे

शहद औषधीय गुणो से भरपूर होता है यह मैग्नीशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते है जो शरीर मे ऊर्जा को बढ़ावा देना,अनिद्रा और तनाव को दूर करना,पाचन व्यवस्था को ठीक करना और खून में उपस्थित शुगर को कंट्रोल कर सकता है।


शहद का उपयोग करने से त्वचा और बालों की समस्या को दूर करता है। शहद एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण होता है। जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।


शहद हमारे पाचन तंत्र के लिए औषधी का काम करता क्योंकि इसमे पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्त्व पेट के रोगो को ठीक करने मे मदद करते है। यह पेट मे भारीपन, गैस, ऐंठन, कब्ज, एसिडिटी और जलन को ठीक करता है इसके लिए आप भोजन के पहल 1-2 चम्‍मच शहद का सेवन करे।